बाराबंकी। जिले में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में पारदर्शिता संग संपन्न हुआ। परीक्षा जिले के 15 ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र में एक साथ आयोजित की गई, जिसमें हजारों परीक्षार्थियों ने भागीदारी दिखाई। परीक्षा के लिए कुल 7814 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया था, जिनमें से 5902 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों में 3918 महिलाएं एवं 1984 पुरुष शामिल रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक सुविधाओं की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। निदेशक साक्षरता अनिल भूषण ने बंकी समेत कई विद्यालयों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन, व्यवस्थाओं एवं अनुशासन की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी केंद्रों पर की गई व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने कहा कि इस परीक्षा मेंं बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भागीदारी शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और सहभागिता को दर्शाती है। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन परीक्षा में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।