टूटे पोल से आवागमन में दिक्कत
करीब एक सप्ताह पहले तेज हवा और बारिश के चलते संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर जाने वाले मार्ग पर चार विद्युत पोल टूटकर गिर गए। अब तक पोल और तार नहीं हटाए गए हैं। सड़क पर पड़े विद्युत तारों में उलझकर राहगीर घायल हो रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से हादसे का खतरा बना है। समस्या का जल्द समाधान जरूरी है।
राधेश्याम यादव, सिरौलीगौसपुर