फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चुनाव में बंटने जा रही शराब पकड़ी, केस दर्ज

Sun, 07 May 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
- अज्ञात प्रत्याशी व समर्थक फरार, मौके से मिली बाइक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवा (बाराबंकी)। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को रिझाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात देवा पुलिस ने चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी की ओेर सेे शराब बांटे जाने की सूचना पर घेराबंदी कर ली। प्रत्याशी व उसके समर्थक भाग गए, लेकिन मौके से एक बाइक व देसी शराब की 25 शीशियां बरामद कर ली हैं। पुलिस ने अज्ञात प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत देवा में प्रचार चरम पर है। वोटरों को रिझाने के लिए शराब से लेकर रुपया बांटने की चर्चा तेज हो चली है। शुक्रवार रात कस्बे के मोहल्ला शेख द्वितीय में शराब बांटे जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान शराब बांटने जा रहे प्रत्याशी व उसके समर्थक भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस को मौके से एक बाइक व झोले में 25 शीशी देसी शराब बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें