मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में ग्राम जगतपुर निवासी अब्दुल जहीर (20) शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर की पक्की दीवार पर पड़ी टिन शेड दुरस्त कर रहा था। अचालन जहीर का पैर फिसल गया और वह लुढ़कते हुए दीवार से नीचे गिर पड़ा।
इस दौरान धक्का लगने से दीवार का छज्जा भरभरा कर जहीर पर गिर पड़ा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन जहीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जहां डॉक्टर नेे उसे मृत घोेषित कर दिया।