फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान की तरह ईद भी बीतेगी अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की मनमानी से गंवई इलाके के रोजेदार इन दिनों हलकान हैं। उनकी परेशानी यह है कि रमजान के महीने में भी कॉर्पोरेशन उन्हें अतिरिक्त बिजली नहीं दे पाया। जबकि इस माह में अतिरिक्त बिजली देने की बात कही थी। पर पहले के रोस्टर के हिसाब से भी उन्हें बिजली आपूर्ति मुहैया नहीं करा सका। ऐसे में अब रमजान की तरह ईद भी अंधेरे में बीत जाएगी। ब्लॉक मसौली की ग्राम सभा उधौली, अम्बौर, सूर्यपुर खपरैला, तुलसीपुर आदि गांवों के रोजेदारों का है कि रमजान माह में कॉर्पोरेशन ने अतिरिक्त बिजली देेने को कहा था। पर उन्हें अतिरिक्त बिजली मुहैया कराना तो दूर, कॉर्पोरेशन ग्रामीण इलाकों में पहले के रोस्टर सुबह 7 से 11 व शाम को 10 से 2 बजे तक के मुताबिक भी लोगों को बिजली दे नहीं पा रहा है। शरीफ अहमद, मुनव्वर, शहाबुद्दीन, असद, दानिश, आफाक अहमद आदि ने बताया कि उधौली से मात्र 5 सौ मीटर की दूरी अहमदपुर गांव में दिन व रात दोनों समय बिजली मिल रही है, लेकिन सफदरगंज फीडर से दिन में तो बिजली झलक भी नहीं दिखा रही है और रात में 10 बजे केबाद आती है। पर पूरी रात भर आना-जाना लगा रहता है। वोल्टेज भी इतना लो आता है कि मोबाइल चॉर्जिंग के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया जा सकता है। अगर यही हालात रहे तो इस बार की ईद भी रमजान की तरह अंधेरे में बीत जाएगी। रामसनेही घाट अधिशाषी अभियंता राम सबद ने बताया कि रोस्टर की प्लानिंग शक्ति भवन से की जाती है, यदि रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल रही है तो जल्द ही इस बारे में बातकर रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें