फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अविनाश हत्याकांड में सगे भाइयों को उम्रकैद

Thu, 19 Dec 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ला ने वर्ष 2016 में दिनदहाड़े हुए अविनाश हत्याकांड का फैसला सुनाते हुए दो सगे भाइयों को दोषी करार देकर आजीवन कारावास व प्रत्येक को 22 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार ने कि शहर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी वादी विकास रस्तोगी उर्फ विक्की 25 नवंबर 2016 को सुबह नौ बजे अपने छोटे भाई अविनाश रस्तोगी उर्फ मनु के साथ घंटाघर रोड पर सामान लेने गया था, तभी उसके सौतेले भाई विवेक रस्तोगी उर्फ दीपू व विकास रस्तोगी हाथ में तमंचा, रिवाॅल्वर लेकर आए और छोटे भाई अविनाश रस्तोगी पर फायर करने लगे। वह भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर भी गोलियां मारीं। गोली लगने से उसका भाई गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वादी के छोटे भाई अविनाश का विवाह तय था। यह विवाह हमलावर विकास रस्तोगी उर्फ छोटू की साली ईशानी से होना था। विकास ने शादी करने से मना किया था और कहा था कि शादी करोगे तो जान से मार देंगे। इस मामले में अभियोजन ने 12 गवाह प्रस्तुत किए। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार देकर आजीवन कारावास व प्रत्येक को 22 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें