फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सतरिख में तेंदुआ की चहल-कदमी, तीन गांवों में रतजगा

Sat, 22 Feb 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। सतरिख क्षेत्र में चार दिन से तेंदुआ विचरण कर रहा है। शनिवार को दो गांव क्षेत्र में तीन लोगों ने तेंदुआ देखने की खबर वन विभाग की टीम को दी। इससे तीन गांव क्षेत्रों में दहशत के साथ रतजगा चल रहा है। सूचना के बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम शनिवार को पूरे दिन इलाके में तेंदुआ की तलाश में जुटी रही। तेंदुआ के जंगल में मौजूद होने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सतरिख के शेखपुर गांव में कुछ किसान शुक्रवार रात पोस्ता की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेत से पास तेंदुआ खड़ा देखकर वह शोर मचाते हुए भागे। शोर सुनकर तेंदुआ पास के जंगल में चला गया। इससे पहले, शुक्रवार शाम परी माता मंदिर से लौटते समय करीमाबाद संपर्क मार्ग के पास बरकत नगर गांव के सरोज और रंजीत ने भी तेंदुआ देखा था।
सूचना के बाद पूरी रात मोहदीनपुर चौकी इंचार्ज संजय यादव भी इलाके में गश्त करते रहे। रात में ग्रामीणों ने खेतों में टॉर्च की रोशनी डाली, तो तेंदुआ जैसी एक आकृति नजर आई। इन तीनों गांव के लोग दहशत के बीच रात में सुरक्षा के लिए लाठी-डंडे लेकर रतजगा करने को विवश बने हैं। वन रेंजर प्रदीप सिंह ने बताया कि किसानों को सतर्क रहने और खेत की रखवाली के लिए 10-20 लोगों की टोली बनाकर पहरा देने की सलाह दी है। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि सतरिख क्षेत्र के चकसार जंगल में तीन दिन पहले तेंदुआ दिखने की पुष्टि हुई थी। तभी से अलग-अलग टीमों को इसकी तलाश में जुटा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें