फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाबापुरवा में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

Sat, 26 Aug 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। क्षेत्र के बाबापुरवा में तेंदुआ दिखाई देने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद शुक्रवार को दोपहर वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने कीचड़ में बने पंजों के निशान से लकड़बग्घा होने की बात कही। वहीं ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों की बात से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


घुंघटेर थाना क्षेत्र के अमावां मजरे बाबापुरवा गांव निवासी अंबिका प्रसाद शुक्ल घर के दरवाजे पर बंधी गाय के लिए भूसा लेने हाते में गए थे। जहां पर उन्हें तेंदुआ बैठा देखा। इस पर डर के मारे वह भाग खड़े हुए। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर लोगों की आहट देख तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर के पदचिह्ननों से लकड़बग्घा होने की पुष्टि की है।
वन दरोगा मनोज यादव ने बताया कि कीचड़ में बने पंजों के निशान से लकड़बग्घा लग रहा है। फिलहाल टीम गांव पर नजर रख रही है। वहीं ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों की जांच से संतुष्ट नहीं है और तेंदुए से बचाव के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें