फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मांगे न मानी तो अतिरिक्त क्षेत्र का बस्ता जमा करेंगे लेखपाल

Sun, 02 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लेखपालों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सदर तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह को सौंप कर अतिरिक्त बस्ता जमा करने के लिए चेताया है। ज्ञापन में कहा गया कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वह पांच अगस्त से अतिरिक्त क्षेत्र का काम बंद कर बस्ते एसडीएम कार्यालय में जमा कर देंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की अध्यक्ष सोनल सिंह ने बताया कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, किसान हितैषी कार्यक्रमों, राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, वरासत सहित अन्य शासकीय कार्यों का सबसे अधिक दायित्व लेखपालों के जिम्मे होता है। इसके बावजूद उनकी वर्षों पुरानी जायज मांगें भी नहीं मानी जा रही हैं। नाराज लेखपाल मुख्य तौर से लेखपालों का उनके गृह जनपद में तबादला किए जाने, डीपीसी के बाद लंबित पदोन्नति सूची जारी करने व प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मौके पर सरस्वती तिवारी, गुंजन सिंह, श्रीनाथ सिन्हा, विनय यादव, अंकुर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें