बाराबंकी। जमीन की वरासत दूसरे के नाम पर करने के मामले में एसडीएम सदर आनंद तिवारी ने लेखपाल कमलेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद लेखपाल ने वरासत और दाखिल खारिज को निरस्त कराते हुए दो लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया था। इसके बावजूद हुई निलंबन की कार्रवाई से जमीन के मामलों से जुड़े लेखपालों में हड़कंप है।
सदर तहसील नवाबगंज के पल्हरी निवासी अर्जुन ने 11 मार्च को जिलाधिकारी व एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि उसकी बुआ कौशल्या पत्नी रामसागर ने उसके पक्ष में भूमि की पंजीकृत वसीयत आठ फरवरी 2013 में की थी। नायब तहसीलदार प्रतापगंज की कोर्ट में दाखिल खारिज का वाद लंबित चल रहा है। लेकिन लेखपाल ने 22 फरवरी को इसी भूमि की वरासत सोहराबाद निवासी मंशाराम के नाम कर दी। इसकी जांच तहसीलदार द्वारा की गई थी। एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही लेखपाल को निलंबित किया गया है।
संवाद