फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी खर्च में सपा भाजपा सेे आगे बसपा

Wed, 08 Feb 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश में भले ही सत्ता से दूर हो पर चुनावी खर्च में दी गई रिपोर्ट पर नजर डाले तो बसपा प्रत्याशी शाहखर्ची में सपा और भाजपा से आगे हैं। जिले के कुल 68 उम्मीदवारों में 15 उम्मीदवारों ने खर्च का ब्यौरा न देने पर उन्हें नोटिस देकर 48 घंटे की मोहलत दी गई है। इसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


जिले के छह विधानसभा सीटों में सभी पार्टियों से कुल 68 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन पूरा होने के बाद पहले तीन दिन के खर्च का ब्यौरा सात फरवरी को दिया जाना था। जिसमें विधानसभा कुर्सी से बसपा के प्रत्याशी ने 110370, रामनगर के  प्रत्याशी ने 111573, नवाबगंज प्रत्याशी ने 424528, हैदरगढ़ प्रत्याशी ने 211531, दरियाबाद प्रत्याशी ने 247672 व जैदपुर प्रत्याशी ने 173580 हजार रुपये खर्च का ब्यौरा दिया गया।

चुनावी खर्च में बसपा के उम्मीदवार सबसे आगे रहे। वहीं सपा का दूसरा व भाजपा प्रत्याशियों का तीसरा स्थान है। जैदपुर विधानसभा की सुरक्षित सीट पर सपा और कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी ने सबसे कम 53 हजार रुपये ही खर्च किया है।
विज्ञापन


इसके साथ चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने वाले 15 प्रत्याशियों की रिपोर्ट  जिला कोषागार अधिकारी दीपक सिंह ने संबंधित आरओ को सौंप दी है। आरओ द्वारा सभी प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर 48 घंटे का समय दिया है। ऐसा न करने वाले प्रत्याशियों पर  एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें