छंहदवल माइनर दस दिन से नदऊपारा के पास कटी पड़ी है जिससे किसानों की लगभग 12 सौ बीघा फसल जलमग्न है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी रामनगर से की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है जिससे आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को नहर में खड़े होकर प्रदर्शन कर उसे तत्काल बंधवाने की मांग की। किसानों का कहना है कि अगर दो दिन के अंदर माइनर नहीं बंधवाई गई तो सभी किसान चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
रामनगर के नदऊपारा के पास छहंदवल माइनर दस दिन से कटी पड़ी है जिससे किसानों की लगभग 12 सौ बीघा फसल जलमग्न है। किसानों की इसकी सूचना अधिकारियों को दी लेकिन नहर को नहीं बांधा गया। इससे आक्रोशित किसानों ने मंगलवार प्रदर्शन किया। रोहित सिंह, रामकुमार, दक्षराज, राहुल, संतराम यादव, तुलसी यादव आदि किसानों ने माइनर मे खड़े होकर प्रदर्शन करते हुए नहर विभाग के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया।
किसानों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार उप जिलाधिकारी रामनगर व नहर विभाग के अधिकारियों से कर नहर को बंधवाने की मांग की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। माइनर से लगातार दस दिन से पानी बहने से आसपास की करीब 12 सौ बीघा धान की फसल काफी प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी भरा होने से किसान धान नहीं काट पा रहा है। किसानों का कहना है कि दो दिन में माइनर नहीं बांधी गई तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।