फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुजुर्ग को मृत दिखाकर हड़प ली जमीन, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Nov 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पारा बेहटा गांव निवासी 65 वर्षीय छक्कन को मृतक दर्शाकर उनकी जमीन हड़पने की साजिश रचने के मामले में रामनगर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पंचायत सचिव से मिलीभगत कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया। परिवार रजिस्टर में मृतक दर्ज कराने के साथ ही दूसरे व्यक्ति की फोटो लगाकर बैंक खाता भी खुलवाया गया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर के पारा बेहटा निवासी छक्कन ने एसीजेएम अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में उनके नाम 5.590 हेक्टेयर जमीन है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह कमाने के लिए शहर चले गए थे। इसी दौरान बहराइच के जरवल रोड के पारा गांव गांव के रमेश और जवाहरलाल ने उनकी जमीन हड़पने का षड़यंत्र रचा। आरोपियों ने रामनगर ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव से मिलीभगत कर 27 दिसंबर 2021 को उनके नाम फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया। इसके बाद परिवार रजिस्टर में भी उन्हें मृतक दर्ज कर दिया गया।
आरोप है कि रमेश ने किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगाकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बहराइच जिले के जरवल रोड स्थित शाखा में उनके नाम से बचत खाता खुलवा लिया। नोटरी शपथपत्र में अंतिम संस्कार का प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत किया गया। छक्कन ने आरोप लगाया कि एक सितंबर 2026 को रामनगर ब्लॉक से लौटते समय रमेश और जवाहरलाल ने ब्लॉक के पास लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दबाव और धनबल के कारण थाने में उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने अदालत में आत्महत्या करने को हैं विवश बताते हुए गुहार लगाई। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

.....................
बिरादरी तक अलग मगर बता दिया दादा
बुजुर्ग ने बताया कि वह निषाद बिरादरी के हैं, जबकि आरोपी रमेश वर्मा और जवाहरलाल वर्मा बिरादरी के हैं। इसके बावजूद आरोपियों ने खुद को उनका चचेरा दादा बताकर परिवार रजिस्टर में अपने परिवार का नाम दर्ज कराया। जवाहरलाल ने भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए रामनगर ब्लॉक में शपथपत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें