फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीन घरों में चोरों का धावा, हजारों की नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तीन घरों पर चोरों ने धावा बोलकर हजारों रुपये कैश व गहनों समेत लाखों रुपये कीमत का माल उड़ा दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चोरी की पहली घटना जैदपुर कस्बे के मोहल्ला राईस कटरा में हुई। यहां रहने वाले नसीम के घर में मंगलवार रात दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये कैश व लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद नसीम के पड़ोसी मुश्ताक के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर आठ हजार रुपये कैश और लाखों रुपये कीमत के जेवर उड़ा दिए। बुधवार सुबह घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवा सड़क निवासी ओमप्रकाश वर्मा के घर में मंगलवार रात दीवार फांदकर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये कैश, गहने व 60 लीटर मेंथा आयल चुरा ले गए। बुधवार सुबह घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्र ने मौका मुआयना किया। चौकी प्रभारी का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें