फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चौकीदार व किसान के घर से लाखों की चोरी

Sat, 16 May 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोनीकटरा के ख्वाजापुर में ग्राम चौकीदार विजय रावत के घर को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए। जबकि सफदरगंज के प्रतापगंज में किसान रोहित कुमार के यहां लाखों की चोरी हुई है। दोनों वारदातों की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ख्वाजापुर के चौकीदार विजय रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे और बक्सों का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, कीमती बर्तन और चार हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगी।
सुबह सामान बिखरा पड़ा मिला। 25 दिन पहले भी भित्ती का पुरवा गांव में बीमा अभिकर्ता गनेश प्रसाद के घर इसी तरह चोरी की वारदात हुई थी। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि जल्द ही खुलासा होगा। वहीं सफदरगंज क्षेत्र के प्रतापगंज निवासी रोहित कुमार मौर्य ने बताया कि छत पर चढ़ने के बाद घर में घुसे चोर बक्से का ताला तोड़कर कर दो मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, दो जोड़ी झुमका, साड़ियां व 23 हजार रुपये उठा ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें