फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चांदी के झूले पर झूलेंगे सोने के लड्डू गोपाल

Thu, 14 Aug 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाजार में जन्माष्टमी की रौनक परवान चढ़ने लगी है। नंदलाल के मोर मृुकुट तो कहीं सोने के लड्डू गोपाल के साथ चांदी के सिंहासन बिकने के लिए सज कर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। बाजार में इस बार चांदी की बांसुरी और मथुरा व कोलकाता से आई कान्हा व राधा की पोशाकों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में जन्माष्टमी की पूजन सामग्री व अन्य साजो सामान से सजी दुकानों पर खरीदारों की जुट रही भीड़ से उल्लास छाने लगा है। लड्डू गोपाल की प्यारी मूरत देखते ही बनती है। महिलाएं कान्हा को सजाने के लिए तरह-तरह की पोशाकें खरीदना भी पसंद कर रही हैं। बाल-गोपाल को सजाने के लिए बाजार में कुंदन और मोतियों की बनी माला, बाजूबंद, मोरपंख और रंग-बिरंगे गोटों से सजी बांसुरी की खूब डिमांड है।
भगवान कृष्ण के लिए छोटे से लेकर बड़े आकार के पालने भी लोगों खूब भा रहे हैं। लकड़ी के इन झूलों की कीमत 250 से 1500 रुपये तक हैं। इसके साथ ही पीतल के लड्डू गोपाल 250 से 1200 रुपये, चांदी के लड्डू गोपाल 950 से 11 हजार रुपये व सोने से बने लड्डू गोपाल 18 हजार से 35 हजार रुपये कीमत में खूब पसंद किए जा रहे हैं। कान्हा का चांदी का पालना व सिंहासन चार हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक बाजार में बिक रहा है। इसके साथ कान्हां की चांदी की बांसुरी भी खरीदारों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। कान्हा के पोशाकों की बात करें तो हरे, पीले, गुलाबी रंग में मोतियों व जरी की कारीगरी से सजी पोशाकें ज्यादा डिमांड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें