फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश न होने पर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 27 Apr 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में कोठी थानाक्षेत्र के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा सेमरावां में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक में कैश न होने की बात सुनकर नाराज ग्रामीणों ने बैक का गेट बंदकर जमकर घंटों हंगामा किया। कोठी पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


कोठी थानाक्षेत्र में स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा सेमरावां में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण अपने बचत खाते से पैसा निकालने आये थे। करीब 11 बजे बैंक कर्मियों ने बताया कि कैश नहीं है, गुरुवार को आना, तब पैसा मिलेगा। यह सुनकर उपभोक्ता भड़क गये और बैंक का शटर गिराकर घंटों हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


क्षेत्र के मंगतपुर गांव निवासी कल्लू की पुत्री की 28 अप्रैल को बारात आनी है जिसके लिए वह खाते से 20 हजार रुपये निकालने के लिए बीते शुक्रवार से बैंक आ रहे हैं। सेमरावां के जगन्नाथ की पुत्री की बारात मंगलवार को ही आनी थी, जिसके लिए वह पचीस हजार रुपये लेने आये थे।
विज्ञापन


उचिटा गांव निवासी सलमान तीस हजार रुपये अपने पुत्र के इलाज के लिए पैसा लेने आये थे। इसी तरह सैकड़ों उपभोक्ता अपनी जरूरत के लिए बैंक के बीते शुक्रवार
से चक्कर काट रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं मिला। मौके पर पहुंची कोठी पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें