जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र के डीह गांव के पास एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे 51 वर्षीय सुक्खू की शनिवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय सुक्खू लोहे की सरिया सीधी कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से उनका शरीर टकरा गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें आनन-फानन में सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सुक्खू अपनी पत्नी लालमति देवी और दो पुत्रों हरिराम व जितेंद्र के साथ रहते थे। पुत्र घर चलाने में सहयोग करते थे। थाना प्रभारी थीरेंद्र आजाद ने बताया कि कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं हैं।