फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 57 स्थानों पर रावण के साथ जलेंगे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले

Fri, 11 Oct 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार रावण, मेघनाथ, कुम्भकर्ण का पुतला जलाया जाता है। यूं तो जिले में सैकड़ाें स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है लेकिन में 57 स्थान ऐसे जहां पर रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। यहां हजारों लोग रामलीला मंचन व दशहरा मेला देखने आते हैं। प्रमुख स्थानों में रामनगर में पांच बजे, सूरतगंज, सुमेरगंज, त्रिलोकपुर व फतेहपुर में शाम छह बजे, हैदरगढ़ में साढ़े चार बजे और शहर में रात नौ बजे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्थानों पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। महिला पुलिस के अलावा सादी वर्दी में पुलिस तैनात की गई है। मेल में एंबुलेस व अग्निशमन वाहन मौजूद रहेंगे साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें