फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तीरंदाजी में कृष्ण कुमार, आवश्यकता और मानवी ने मारी बाजी

Wed, 27 Dec 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान प्रति
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-9 इंडियन राउंड व रिकॉर्ड रिकवर राउंड के तीरंदाजों ने अपने-अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। इंडियन राउंड अंडर-9 बालक वर्ग में कुल 22 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस वर्ग में आगरा जिले के कृष्ण कुमार ने 702 पॉइंट स्कोर करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। बागपत जिला के रघुवंश ने 673 अंक के साथ दूसरा और मुजफ्फरनगर के वीर प्रताप सैनी ने 665 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 661 अंक प्राप्त कर बाराबंकी के दिव्यांश ने चौथा स्थान हासिल किया।
अंडर-9 राउंड बालिका वर्ग में बागपत जिले की आवश्यकता ने 679 का स्कोर करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर जिले की हरिका सिंह ने 629 का स्कोर करके द्वितीय और प्रयागराज की गार्गी ने 612 का स्कोर करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। मथुरा जिला की परिणीता 582 अंक का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-9 बालिका वर्ग इंडियन राउंड में हाथरस की मानवी ने 636 अंक हासिल कर प्रथम स्थान और कानपुर देहात की सीमा यादव ने 609 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बागपत जनपद की खुशी ने 580 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान और इसी जिले की ही अवनी ने 579 अंक प्राप्त करके चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

डीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय तीरंदाजी 12वीं मिनी सब जूनियर और चौथी अंडर-9 चैंपियनशिप का शुभारंभ डीएम व उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार को किया। किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अंडर-9 व अंडर 14 के करीब 200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी व डीएम सत्येंद्र कुमार ने निशाना लगा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मैदान में खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर व उनको मंच पर बुलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए जिला आर्चरी एसोसिएशन बाराबंकी को 51,000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सोनभद्र बलराम कृष्ण यादव, अध्यक्ष हरपाल सिंह संरक्षक कुशाल अग्रवाल , कपिल वर्मा, संयुक्त सचिव जितेंद्र पटेल सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें