फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कोटवाधाम के संदीप ने जीती इनामी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। बदोसराय में आयोजित दंगल के दूसरे दिन कोटवाधाम के पहलवान संदीप का दबदबा रहा। इनामी मुकाबले में राजस्थान के सोनू पहलवान को धोबी पाट दांव मारकर पटखनी दे दी और 5100 रुपये का पुरस्कार जीत लिया।
विज्ञापन

महंत कुटपुट बाबा की ओर से आयोजित बदोसराय के जनता इंटर कॉलेज में दंगल में पहली कुश्ती कोटवाधाम के पहलवान संदीप एवं राजस्थान के सोनू के बीच हुई। दोनों पहलवान खूब लड़े और एक-दूसरे पर कई दांव अजमाए। अंत में कोटवाधाम के पहलवान संदीप ने विजय हासिल की।
इसके बाद नेपाल के लकी थापा एवं राजस्थान के मुन्ना टाइगर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें लकी थापा ने मुन्ना टाइगर को पराजित किया।
अगली कुश्ती राजस्थान के शमशेर एवं सहारनपुर के ओंकार के मध्य हुई। काफी देर तक चले मुकाबले में शमशेर सिंह विजयी हुए। अगली कुश्ती मेरठ के प्रवेश और जम्मू के रिजवान के मध्य हुई, जिसमें रिजवान ने पुस्तक दांव मारकर अपने प्रतिद्वंद्वी को आसमान दिखा दिया। अगला मुकाबला लवली सिंह दिल्ली और मेरठ के शेरू के मध्य हुआ, जिसमें शेरू ने लवली सिंह को हराकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुन्ना पहलवान ने बताया कि रविवार को दंगल में महिला पहलवान ब्यूटी सिंह गोरखपुर व काजल गोरखपुर के मध्य मुकाबला होगा। इस मौके पर अमित पांडेय, प्रहलाद इरशाद, अंकुर यादव, सुंदर लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें