फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ई-पॉस मशीनों के साथ कोटेदारों ने घेरा डीएसओ कार्यालय

Wed, 14 Jun 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दो बार का जमा पैसा और बकाया कमीशन दिलाने की मांग को लेकर कोटेदारों ने मंगलवार को डीएसओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। अनाज का वितरण बंद कर ई-पॉस मशीनों के साथ प्रदर्शन करते हुए कोटेदारों ने कहा कि कमीशन का पैसा न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कोटेदार अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रहे ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन व सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के कोटेदारों ने कहा कि जून 2021 और दिसंबर 2022 में अनाज का पैसा जमा कराया गया, मगर इसका वितरण निशुल्क करा दिया गया। कोटेदारों को यह पैसा आज तक नहीं दिया गया, जिससे कोटेदारों की काफी पैसा फंसा हुआ, इसे तत्काल दिलाया जाए। इसके अलावा छह माह का बकाया कमीशन दिलाया जाए तथा कोरोना कॉल में जमा कराए गए खाली बोरों का भुगतान दिलाया जाए।


कोटेदारों ने कहा कि आंगनबाड़ी और एमडीएम का अनाज कोटे की दुकानों तक पहुंचाने का आदेश है, मगर इसका ज्यादातर जगहों पर अनुपालन नहीं हो रहा है, जिसका अनुपालन कराया जाए। इसके अलावा कोटेदारों की अन्य कई समस्याएं हैं, जिनका निराकरण कराया जाए। इस दौरान कोटेदारों ने मांगों का ज्ञापन डीएसओ को सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम, रीता वर्मा, अंकुर वर्मा, इश्तियाक अहमद, शमीम, सरताज, रविन्द्र, परवेज, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें