फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केकेसी : अब 18 तक जमा कर सकेंगे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केकेसी) ने बीए, बीकॉम और बीएससी के प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी है। विद्यार्थी शनिवार दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्य प्रो. केके शुक्ला ने बताया कि मेरिट सूची 18 की दोपहर तीन बजे महाविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनितों की प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि बीबीए, बीसीए, बीकॉम (ऑनर्स) सहित सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और सभी स्नातकोत्तर कोर्सों की मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें