फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उड़ी पतंगे, लड़े पेंच

Thu, 23 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दीपावली के एक दिन बाद आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से जगमगा उठा। छतों के अलावा आलापुर पतंगबाजों का मुख्य केंद्र रहा। दोपहर बाद से ही आसमान में कई तरह की पतंगें नजर आने लगीं। वो काटा.. ढील दो.. अरे... अरे वो वाली पतंग फिर आ गई.. की आवाजें गूंजती रहीं। बच्चे कटी पतंग लूटने में व्यस्त दिखे। बच्चे जहां अपनी पहली पतंग उड़ाने की कोशिश में जुटे थे, वहीं बुजुर्ग पुराने दिनों की यादों में डूबे अपने पोते-पोतियों को पतंगबाजी के गुर सिखा रहे थे। शाम होते ही आसमान में पतंगें देख पतंग के शौकीन भी आ गए। वहीं दुकानों पर पतंग और अच्छे किस्म का मांझा खरीदने की होड़ लगी रही।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें