सआदतगंज क्षेत्र स्थित मलौली खेल मैदान में बल्लेबाजी करते मलौली किंग्स इलेवन के खिलाड़ी।
सआदतगंज। क्षेत्र स्थित मलौली खेल मैदान में शनिवार को पहला मैच मलौली किंग्स इलेवन और मलौली पैथर के मध्य खेला गया। मलौली किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान के 44 व सलमान के 24 रनों की मदद से निर्धारित आठ ओवरों में 142 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मालवली पैंथर्स की टीम 132 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला मलौली किंग्स इलेवन व सनराइजर्स के बीच खेला गया।
मलौली किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 82 रन बनाए। जवाब में उत्तरी सनराइजर्स की टीम ने लिटिल के 52 रन व नवरंग के 15 रनों की मदद से सात ओवरों में मैच जीत लिया। तीसरे मुकाबला मलौली इंडियंस और मलौली सनराइजर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मलौली इंडियंस ने 8 ओवर में रवि के 54 रन विवेक के 12 रन की मदद से 99 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स मात्र 76 रन पर ढेर हो गई। इस मौके पर रामकृपाल शुक्ला केसरी मिश्रा, मोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।