बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित कस्तूरबागांधी आवासीय विद्यालय की गिरी बाउंड्रीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
तेज आंधी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बाउंड्री का एक हिस्सा ढह गया है। वार्डेन के कहा उच्चाधिकारियों को बाउंड्री गिरने की सूचना दी गई है। मालूम हो कि बीते वर्ष बारिश के दौरान भी बाउंड्री ढहने से कई दिन परिसर में मवेशियों व अन्य पशुओं के जाने से विद्यालय की बच्चियों को परेशानी होती थी।
शनिवार की दोपहर को तेज आंधी के कारण सोनिकपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बाउंड्री का पंद्रह फुट हिस्सा ढह गया है। बाउंड्री गिरने से रात को परिसर की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।
वार्डेन कल्पना सिंह ने कहा बाउंड्री गिरने की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई है। उन्होंने कहा शीघ्र ही बाउंड्र्री का पुनर्निर्माण करा दिया जाएगा। एक वर्ष पहले विद्यालय की बाउंड्री आंधी व बारिश में गिर गई थी।
कई बार शिकायतों व विद्यालय स्टाफ की मांग के बाद काफी दिनों तक निर्माण कार्य नहीं हो सका था। बाउंड्री के नवनिर्मित हिस्से के समीप से ही दीवार का फिर ढहना घटिया निर्माण को उजागर करता है।