फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित व्यायाम व शुद्ध खानपान से दिल को रखे सेहतमंद

Wed, 27 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शोध के मुताबिक हृदय रोग से होने वाली मौतें अन्य रोग से होने वाली मौतों की तुलना में सबसे ज्यादा हो रही हैं। इलाज के साथ ही दिल को सेहतमंद रखने के लिए नियमित व्यायाम व शुद्ध खानपान की आवश्यकता है। जिला अस्पताल में हृदय रोग से निपटने के लिए न तो दवाएं हैं, और न ही आईसीसीयू व जांच के संसाधन। कई लोग नए फार्मूले से अपने व दूसरों के दिल को सेहतमंद बनाने के तरीकों से अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन

 
जिला अस्पताल में दिल के मरीजों के इलाज के लिए सिर्फ दो प्रकार की जांच ईसीजी, ईको टूडी होती है और हृदय वार्ड बना है। चार बेड के वार्ड में लगे बेड साइड मानीटर खराब पड़े हैं। सबसे अहम टीएमटी की जांच व इंटेसिव कारोनरी केयर यूनिट (आईसीसीयू), वेंटीलेटर व प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से हृदय रोगियों को इलाज नहीं मिल पा रहा है।

चिकित्सकों का कहना है कि कम उम्र के लोगों में हृदय की बीमारी सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। रक्तचाप व बीपी हाई होने के कारण हार्ट अटैक पड़ने व मौत होने के आसार बढ़ जाते हैं। सर्दियों में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ने लगती है।  
विज्ञापन


लाजपतनगर निवासी सरदार चरनजीत सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे। इनका कहना है कि चिकित्सक के बताने पर नियमित व्यायाम कर अपने दिल को सेहतमंद करते हुए परिवार के लोगों को साथ टहलाने ले जाता हूं। वहीं कानून गोयान निवासी चरनजीत गाबा भी स्टेडिय नियमित टहलने परिवार के पड़ोसियो को लेकर जाते हैं।

हैदरगढ़ कस्बे के निवासी राम प्रकाश पौष्टिहार के साथ खाने में चिकनाई बरतने के लिए लोगों को जागरुक कर उनकी सेहत का ख्याल रखते हैैं। लिलहौरा के रहने वाले देवी दयाल सिंह अपने साथ लोगों को नंगे पैर सैर सपाटा कराने के लिए ले जाते हैं और योगा कराते हैं। 

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव वर्मा के अनुसार सर्दियों में हृदय रोग संबंधी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। कार्य में तेजी, भाग दौड़ भरी जिंदगी के कारण लोगों में हाइपरटेंशन बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए चिकनाई युक्त भोजन व नानवेज का सेवन कम करें। नियमित व्यायाम करने व सदियों से बचाव करें। नशे का सेवन न करें।  
 
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव के कहना है कि नित्य व्यायाम करें, धूम्रपान व तंबाकू निर्मित उत्पाद व मध्यपान का सेवन न करे। शुगर व बीपी हो तो नियमित जांच कराए और वजन पर नियंत्रण रखे। चिकनाई युक्त भोजन न करें। नानवेज में मछली का सेवन कर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें