फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मौत का कारण ढूंढने को कॉल डिटेल पर निगाहें

Fri, 11 Apr 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ रोड स्थित मन्नत अपार्टमेंट में बुधवार देर शाम 17 वर्षीय किशोरी की पांचवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में कारण का पता लगाने के लिए पुलिस उसकी कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। साथ ही पुलिस मृतका के सहपाठियों व करीबी मित्रों से भी पूछताछ की तैयारी है। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

मुस्कान अपने माता-पिता के साथ मन्नत अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर रहती थी। उसके पिता किशन सिंह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन बीते वर्षों से हरियाणा के करनाल जिले में रहते हैं। बाराबंकी के मसौली क्षेत्र में उनका एक ईंट भट्ठा भी है। वह बीते पांच वर्षों से मन्नत अपार्टमेंट में किराए पर रह रहे थे। सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि मुस्कान इंटरमीडिएट पास कर चुकी थी और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही थी।
परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम को मुस्कान ने घर पर खाना बनाया और माता-पिता के साथ ही मौजूद थी। कुछ देर बाद अचानक वह बालकनी से नीचे गिर गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें