बेलहरा सीएचसी सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम खड़ेहरा में पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। इस बीमारी में चपेट में गांव के 11 लोग हैं। सूचना के बाद भी गांव में चिकित्सकों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण आसपास के झोलाछाप या निजी चिकित्सकों के यहां उपचार करा रहे हैं।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेहरा में पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। गांव के फारुख (7), मुन्नी (6), खुर्शीद (16), सुहैल (8), मुन्नी-दो (7), सुहाना (10), सुहैल-दो (7), अर्चना (11), श्याम (12), जाबिर (14) व वसीम (30) शामिल हैं। इन लोगों का कहना है कि इसकी सूचना सीएचसी सूरतगंज व स्वास्थ्य उपकेंद्रों को दी गई लेकिन अभी तक उपचार के लिए कोई चिकित्सक गांव नहीं आया। ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर के गांव नहीं आने से वे मरीज झोलाछाप व निजी चिकित्सकों से उपचार कराने को विवश हैं।