फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी से गोरखपुर, बुढ़वल से सीतापुर तक लगेगा ‘कवच’

Wed, 25 Mar 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ट्रेनों की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्वदेशी स्वचालित रेल सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण रेल लाइनों पर इस आधुनिक सुरक्षा प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में बुढ़वल जंक्शन से सीतापुर सिटी, बुढ़वल जंक्शन से गोरखपुर कैंट और बाराबंकी से बुढ़वल रेलखंड पर ‘कवच’ प्रणाली लगाने का कार्य किया जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद एक ही ब्लॉक सेक्शन में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा और ट्रेनों के बीच टक्कर की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। कवच लोको पायलट की गतिविधियों पर भी नजर रखेगा। किसी प्रकार की चूक होने या एक ही सेक्शन में दूसरी ट्रेन के प्रवेश करते ही ऑडियो और वीडियो संकेतों के माध्यम से लोको पायलट को तुरंत सतर्क कर दिया जाएगा। सिस्टम खुद ही ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक देगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में बाराबंकी जिले से जुड़े बुढ़वल जंक्शन-सीतापुर सिटी, बुढ़वल जंक्शन-गोरखपुर कैंट और बाराबंकी-बुढ़वल रेलखंड पर कवच प्रणाली लगाने के लिए टॉवर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।



आमने-सामने भी आ गई तो नहीं टकराएंगी ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ‘कवच’ एक अत्याधुनिक और जटिल तकनीक पर आधारित सुरक्षा प्रणाली है। इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबल, दूरसंचार टावर, स्टेशन डाटा सेंटर, ट्रैक साइड उपकरण और लोकोमोटिव में लगाए जाने वाले ऑनबोर्ड सिस्टम जैसे पांच प्रमुख उपतंत्र शामिल होते हैं। किसी रेलखंड के एक सेक्शन में यदि दो ट्रेनें आमने-सामने या एक ही लाइन पर आगे-पीछे आ जाती हैं तो यह प्रणाली स्वयं इमरजेंसी ब्रेक लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें