फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: क्रिकेट के मैदान पर छाईं त्रिलोकपुर की कशिश

Tue, 29 Sep 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर। गांव से निकलकर क्रिकेट के मैदान तक पहुंची कशिश पांडेय (18) अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। लखनऊ वुमन प्रीमियर लीग (एलपीएल) में लखनऊ चैलेंजर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने रविवार को अपने पहले ही मैच में बेहतरीन खेल दिखाया।
विज्ञापन


विकेट के पीछे चुस्ती दिखाते हुए उन्होंने एक स्टंपिंग, दो रन आउट और एक कैच लपक कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह त्रिलोकपुर गांव से निकलकर प्रोफेशनल क्रिकेट को करियर बनाने वाली जिले की पहली बेटी हैं।

कशिश ने वर्ष 2024 में लखनऊ की एएस क्रिकेट अकादमी से कोच अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत के बाद उनका चयन अंडर-19 में हुआ, जहां ट्रायल मैच में 23 गेंदों पर 45 रन की आक्रामक पारी खेलकर उन्होंने एलपीएल का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श मानने वाली कशिश का कहना है कि धोनी की विकेट के पीछे फुर्ती और शांत स्वभाव उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करता है। उनका सपना देश के लिए खेलना है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।
-
खेल संग शिक्षा में भी आगे
कशिश की शुरुआती पढ़ाई त्रिलोकपुर के रामसेवक पटेल विद्यालय से और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज से हुई है। दो बहनों में बड़ी कशिश के पिता संजय पांडेय पेशे से वकील और माता संगीता गृहिणी हैं। परिवार के पूरे सहयोग और कोच के मार्गदर्शन से उन्होंने पढ़ाई और खेल दोनों में अच्छा तालमेल बिठाया है।
उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरा त्रिलोकपुर गांव गर्व महसूस कर रहा है। ग्रामीणों को पूरा विश्वास है कि अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के दम पर कशिश एक दिन राष्ट्रीय स्तर पर गांव और जिले का नाम जरूर रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें