फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देश पर मर मिटने की प्रेरणा देता है कारगिल का युद्ध

Fri, 26 Jul 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वर्ष 1999 में जम्मू-कश्मीर का कारगिल युद्ध की यादें सभी को देश पर मर मिटने की प्रेरणा देती है। जिले के कोठी थाना क्षेत्र के वीरापुर गांव के निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट कर्नल व शौर्य चक्र से सम्मानित विक्रम बहादुर सिंह ने दो सितंबर 2010 की सर्जिकल स्ट्राइक में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

श्री सिंह ने बताया कि कारगिल का नाम आते ही विजय भाव के साथ देश भक्ति का जज्बा पैदा हो जाता है। यह हर भारतवासी के लिए ऐसा गौरव है जिसमें अपनी जान की परवाह किए बिना सेना के जवानों ने दुश्मनों को धूल चटा दी थी। जम्मू कश्मीर में तैनात रह चुके और 1965 के युद्ध में गोली लगने से घायल होने वाले बनीकोडर ब्लॉक के धनौली मिश्रान गांव निवासी कैप्टन सीतारमण मिश्र कारगिल के बारे में पूछते ही गर्वित हो जाते है। वह कहते हैं कि सेना ने दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए थे। आज भी वह सेना के अदम्य साहस का लोहा मानते है। यह युद्ध देश की आन बान शान पर सब कुछ न्योछावर करने की प्रेरणा देता है।
उधर कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को दरियाबाद कस्बे के शहीद स्मारक से एक मशाल यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रोहित सिंह की अगुवाई में इस यात्रा में स्थानीय लोग व महिलाएं भी शामिल हुए।
विज्ञापन

हाथ में तिरंगा लेकर निकाली गई यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। इस मौके नर जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा, सह संयोजक मंडल अध्यक्ष अभय नाथ शुक्ला, अनुज शुक्ला, उमेश जैन, लवलेश, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें