फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर, विंध्याचल, आजमगढ़ व इलाहाबाद ने जीते मैच

विज्ञापन
राज्यस्तरीय फुटबाल - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शुरु हुई सब जूनियर बालिका स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप में पहले दिन खेले गए लीग मैच में कानपुर, विंध्याचल, आजमगढ़ व इलाहाबाद मंडल की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत लिए। जबकि बरेेली व बस्ती के बीच खेला गया मुकाबला का कोई परिणाम नहीं निकल सका। मंगलवार से शुरु हुई प्रतियोगिता 12 मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन


खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की गई प्रतियोगिता में कानपुर ने चित्रकूट को 3-0, विंध्याचल ने सहारनपुर को 4-0, आजमगढ़ ने देवी पाटन को 7-0 तथा इलाहाबाद ने फैजाबाद टीम को 3-0 से हराकर अपना-अपना मैच जीत लिया। वहीं बरेेली और बस्ती के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच वाराणसी व झांसी मंडल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी ने झांसी को 6-0 से हराया। टीम की ओर से शालिनी और महिमा ने दो-दो तथा प्रतिमा व सुहानी केसरी ने एक-एक गोल दागे।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने किया गया। क्रीडाधिकारी राजेश सोनकर ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी श्री सोनकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। तथा खेल के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम का चयन भी प्रदेश फुटबाल संघ द्वारा नियुक्त मेराज खान, कन्हैयालाल, अजीत सिंह व संजीव सिंह द्वारा किया जा रहा है। मैच में रेेफरी की भूमिका आरिफ अहमद, रजाउल्ला, असगरघ, ज्योति, माधुरी, आकांक्षा, सतीश, जैसल व आमिर खान द्वारा निभाई जा रही है। इस मौके पर मजहर खान, डॉ.जावेद खान, पवन सिंह, देव गुप्ता समेत खेली प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें