फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गाजे बाजे संग निकली कलश यात्रा, हुई पुष्पवर्षा

Thu, 26 Sep 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। क्षेत्र में जानीनगर के ब्रह्मदेव स्थान से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते चल रही थीं। प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बजगहनी ग्राम सभा के जानी नगर में ब्रह्मदेव स्थान पर पांच दिवसीय विष्णु 51 कुंडी महायज्ञ व श्रीराम कथा पांचवीं बार बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। कथा से एक दिन पूर्व बुधवार को धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पुरुष व बच्चे शामिल हुए। गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर नांचते गाते कलश यात्रा बजगहनी, चौधरीपुर, उमरिया होते हुए पौराणिक तीर्थ स्थान धन्नाग पहुंची। यहां सरोवर पर नैमिष धाम से पधारे आचार्य बनवारी लाल ने पूजन अर्चन कर कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची और कलश स्थापित किया गया। आयोजक नंदराम ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर से श्रीराम कथा का प्रारंभ होगा जिसमें नैमिष धाम से पधारे कथा व्यास द्वारिका नंद महाराज द्वारा कथा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें