बाराबंकी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला बुधवार को केडी सिंह स्टेडियम में देखने को मिला। जिला जूडो संघ के अध्यक्ष हुमायूं नईम खान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में सत्यम सिंह, मोहम्मद अर्श, रोहन, मोहम्मद फैजान, हिमांशु भारती, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद अरमान, अमन, ओम गुप्ता तथा मोहम्मद इमरान ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब डिविजनल ऑफिसर अंकित शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. दिलीप दीक्षित, तौहीद खान, चंदन अस्थाना, सुनील कुमार यादव और हिना खान (जूडो प्रशिक्षक) आदि मौजूद रहे। संवाद