फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजरानी ने फहराया भगवा परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज कर भगवा लहराया। भाजपा की राजरानी रावत ने सपा की नेहा सिंह आनंद को भारी मतों से हराकर समाजवादी पार्टी से यह सीट छीन उस पर कब्जा जमा लिया है। पिछले कई दिनों से चल रहे इस खेल में आखिरकार जीत का सेहरा भाजपा की राजरानी के सिर बंधा है।
विज्ञापन

डीएम से जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले में विकास का पहिया अब और तेज गति से आगे बढ़ेगा। इस जीत का श्रेय सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जाता है। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया था। किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात दिखाई दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कोर्ट में मतदान शुरू हुआ। चुनाव प्रेक्षक उदयभानु त्रिपाठी की निगरानी और डीएम डॉ. आदर्श सिंह की मौजूदगी में 57 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए जब एक साथ 46 जिला पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे तो उसी समय तस्वीर साफ हो गई थी कि ऊंट किस करवट बैठने वाला है। लेकिन इस बीच सपा के सदस्य भी एक-एक कर वोट डालने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने के बाद अपराह्न 3 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और चार बजने से पहले ही परिणाम की घोषणा कर दी गई। चुनाव अधिकारियों के मुुताबिक, भाजपा की राजरानी रावत को 48, सपा की नेहा को आठ और एक मत अवैध पाया गया। जिलाधिकारी ने राजरानी रावत को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले में विकास का पहिया किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा।
जिला और तेज गति से विकास की ओर बढ़ेगा। इस मौके पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, विधायक सतीश चन्द्र शर्मा, शरद अवस्थी, साकेंद्र प्रताप वर्मा, बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र वर्मा, सुधीर कुमार सिंह, नवीन सिंह राठौर, संदीप गुप्ता, रचना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मतदान कक्ष तक पैदल गए सदस्य
एसपी कार्यालय के पास बनाए गए बैरीकेडिंग के पास ही सभी जिला पंचायत सदस्यों को रोक लिया गया। यहां से पुलिस की निगरानी में सभी सदस्य मतदान कक्ष तक पैदल ही गए। मतदान कक्ष के बाहर मौजूद अधिकारियों और पुलिस ने सदस्यों ने प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद एक-एक सदस्य को मतदान के लिए जाने दिया गया।
पार्टी कार्यालय पर हुुआ राजरानी का स्वागत
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने के बाद हाईवे स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि राजरानी की जीत सबके साथ सबके विश्वास की जीत है। इसी एकजुटता के साथ हमें आगे भी कार्य करना है और विधानसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करनी है।
भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार भाजपा काबिज हुई है। ये जीत सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत है। हमें यह जोश आगे भी बनाए रखना है। इस दौरान सभी विधायकों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह, अरविंद मौर्य, शील रत्न मिहिर, विजय आनंद बाजपेयी, गुरुशरण सिंह लोधी, प्रमोद तिवारी, डॉ. हरिनाम सिंह, सुशील, रोहित सिंह, शिवम आदि मौजूद रहे।
चुनाव है मिलीजुली कुश्ती : रामसागर
पूर्व सांसद रामसागर रावत ने कहा कि यह चुनाव मिलीजुली कुश्ती है। यदि सपा ने हमें मैदान में उतारा होता तो हम चुनाव जीत जाते। क्योंकि जीते सदस्यों का हमें भारी समर्थन भी मिल गया था। इस बात से हमने राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत भी करा दिया था। लेकिन राजनीतिक लोग यहां से लेकर लखनऊ तक सब नए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें