फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बक्से में रखे जेवर व 10 हजार की नकदी चोरी

Thu, 19 Dec 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। कस्बा जैदपुर में मंगलवार रात चोरों ने एक मकान में घुसकर 10 हजार की नकदी व जेवर उठा ले गए। पुलिस द्वारा पड़ताल की गई है।
विज्ञापन

जैदपुर कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी शकील के अनुसार मंगलवार रात करीब दो बजे जब कमरे की बंद लाइट को जलाया तो देखा कि बक्सा खुला हुआ है और अंदर रखे सोने के चार जेवर व चांदी की एक पायल के साथ 10 हजार की नकदी गायब है। उसने इसकी शिकायत डायल 112 पर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मकान सभी तरफ से बंद मिला। उसी कमरे में घर के लोग सो भी रहे थे, जिसमें चोरी हुई। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें