फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जेई को लगाई फटकार, ईओ को किया अनुपस्थित

Thu, 11 Jan 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के नगर पंचायत फतेहपुर में विकास कार्य में गुणवक्ता विहीन कराए गए कार्यों की शिकायत पर
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर सीडीओ के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को जांच की। सीडीओ ने निर्माण कार्यों में अनियमितता बरतने पर जेई को जमकर फटकार लगाई और ईओ को देर से पहुंचने पर अनुपस्थित कर दिया। जांच टीम में शामिल अभियंताओं को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा निवासी सर्वेश श्रीवास्तव ने नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत की थी। इसमें नालियों पर रखे गए कई पत्थर टूटने का मामला भी शामिल था। सीडीओ एकता सिंह की अगुआई में डीडीओ भूषण कुमार व तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कराई। इस दौरान नालियों पर रखे पत्थरों को उखाड़कर लंबाई-चौड़ाई की नापजोख कराई गई। सीडीओ ने कार्यों से पूर्व व बाद की फोटो फाइल में न लगाए जाने पर जेई आलोक कुमार को जमकर फटकार लगाई।
उन्होंने नालियों पर रखे गए पत्थरों की जानकारी मांगी। इसपर जेई ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 120 पत्थरों को रखने का प्रस्ताव था। जिसमें से 60 रखे गए। जबकि कार्य कराने की समयावधि तीन माह की थी। समय पर कार्य पूर्ण न होने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की। जांच टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर नालियों पर पत्थर रखे गए हैं व जहां पर इंटरलॉकिंग का निर्माण हुआ है, उसकी विधिवत जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। पूर्व सूचना के बाद भी ईओ विनय शंकर अवस्थी समय पर नहीं पहुंचे तो उन्हें अनुपस्थित कर दिया। साथ ही ठेकेदार पर पेनॉल्टी लगाने, कार्यों की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस मौके पर डीआरडीए एई अशोक कुमार, पीडब्ल्यूडी एई उदित भटनागर, बीडीओ आलोक कुमार वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नहर की पटरी पर झाड़ियां व सिल्ट सफाई में कमियां मिलने पर सीडीओ ने सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है। पटरियों को दुरुस्त कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए।
सीडोओ एकता सिंह ने शारदा सहायक खंड 28 की नहरों में सिल्ट सफाई कार्य का निरीक्षण किया। गांव अंदऊमऊ के पास लिल्हौरा रजबहा टेल पर झाड़ियां उगीं थीं। सफाई की लागत पूछने पर 1.75 लाख रुपये बताई, लेकिन मौजूद अधिकारी इस्टीमेट की कॉपी नहीं दिखा सके। सीडीओ ने शारदा सहायक खंड 28 सहायक अभियंता पंचम विनय कुमार गुप्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थानपुर, बीजापुर, बेहटा माइनर, खानपुर रजबहा नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं भी नहर पटरी को लेवलिंग व सफाई नहीं की गई थी।
शिवराजपुर चौराहे पर खानपुर रजबहा का निरीक्षण किया और सुबेहा रजबहा पटरी से उठाई गई सिल्ट के बारे में विभाग के अधिकारी जवाब नहीं दे सके। गोसूपुर के इन्हौना डीवाई व सुबेहा रजबहा के हेड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीओ भूषण कुमार, बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।

नहर की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी

हैदरगढ़। सुबेहा रजबहा में एक जनवरी को पानी छोड़ा गया था। सोमवार की शाम को टेल से डेढ़ किमी. पहले गांव पितई खेरा के पास पटरी बहने की सूचना पानी रोक दिया गया। इसके अलावा पानी छोड़ते ही पलिया, किसनी, शरीफाबाद माइनर पटरी कटने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई। वहीं पानी बंद होने से सुबेहा रजबहा से पोषित करीब दो दर्जन अल्पिकाएं भी सूखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें