फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के मिले पगचिन्ह, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के एक गांव में होली के एक दिन पहले जंगली जानवर के आने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दहशत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीआरवी 112 पर दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने वनकर्मियों को इससे अवगत कराया। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जंगली जानवर के पगचिन्हों को लेकर उसे जांच को भेज दिया है। गांव के आसपास घने जंगल को देखते हुए वन कर्मियों ने कुछ दूरी तक छानबीन की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे स्थित कोठीडीहा गांव में ग्रामीणों ने सोमवार की देर रात एक बड़े जंगली जानवर को देखा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। होली पर्व की तैयारियों में जुटे ग्रामीण अचानक घबराया गए। लोगों ने अपने-अपने मवेशियों और बच्चों को घर में ही कैद करना मुनासिब समझा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पीआरवी ने किसी बड़े जंगली जानवर के पगचिन्हों को देखते ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हरकत में आए विभाग के वन क्षेत्राधिकारी रामनगर सुबोध शुक्ला और दिलीप गुप्ता ने दो टीमें गठित कर मंगलवार की सुबह गांव में पहुंचकर छानबीन शुरू की। पीआरवी द्वारा बताए गए स्थान से जंगली जानवर के पगचिन्हों को एकत्र कर उसकी जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेज दिया है। टीम ने पगचिन्ह मिलने वाले स्थान से कुछ दूरी तक छानबीन भी की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वनविभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों और महिलाओं को बाहर न निकलने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

जंगली जानवर होने की सूचना मिली थी। मौके पर टीमें छानबीन कर रही हैं। जो पगचिन्ह मिले हैं उसे जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। ग्रामीणों को भी सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

एनके सिंह, एसडीओ, वन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें