फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मददगार बने जनेस्मा के दूरस्थ शिक्षा केंद्र

Thu, 25 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जनेस्मा में संचालित राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र संस्थागत प्रवेश न ले पाने विद्यार्थियों के लिए मददगार बने साबित हो रहे हैं। किन्ही कारणों से नियमित प्रवेश न ले पाने दो सौ से अधिक विद्यार्थी इन दोनों केंद्रों के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही संस्थागत तौर पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी काफी संख्या में यूजी व पीजी की पढ़ाई के साथ इन केंद्रों से अन्य पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनेस्मा में संचालित दूरस्थ शिक्षा के इन दोनों केंद्रों में विद्यार्थियों को डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ही इलेक्ट्रानिक प्रबंधन, बीबीए, एमबीए, बीबीए, बीएससी, बीकाम, एमए, एमसीए आदि कोर्स करने की सुविधा है। समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज व इग्नू द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर हैै। जो विद्यार्थी किसी कारण से अभी तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं, वह निर्धारित तिथि तक दाखिला ले सकते हैं।
परामर्श कक्षाओं की भी सुविधा
दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय परिसर में परामर्श कक्षाएं भी संचालित होती हैं। इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की पाठ्यक्रम संबंधित समस्याओं का निवारण किया जाता है। साथ ही पाठ्यक्रम से जुड़़ी पुस्तकें व अध्ययन सामग्री भी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें