बाराबंकी। जिले में 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगा। इस दौरान मेले में आने वाले लोगों की सेहत जांची जाएगी और उन्हें मुफ्त में दवाएं दी जाएंगी। शनिवार को सीएमओ ने सभी एसीएमओ के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि मेले की निगरानी के लिए क्षेत्रवार एसीएमओ की ड्यूटी लगा दी गई यदि कहीं पर भी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधीक्षक के साथ ही एसीएमओ से भी जवाब तलब किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले भी किया जाता रहा है। मगर बीते साल कोरोना काल के चलते इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर इन मेलों को शुरू करने का आदेश शासन स्तर से जारी कर दिया गया है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सभी जगहों पर रविवार को स्वास्थ्य मेेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सभी अधीक्षकों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस दौरान मेले में आने वाले लोगों की सेहत की जांच के साथ ही उन्हें मुफ्त में दवाएं भी दी जाएंगी।
शनिवार को सीएमओ ने सभी एसीएमओ के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि मेले की निगरानी के लिए क्षेत्रवार एसीएमओ की ड्यूटी लगा दी गई है, यदि कहीं पर भी लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधीक्षक के साथ ही एसीएमओ से भी जवाब तलब किया जाएगा। इस मौके पर मेले के नोडल एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. आईपी वर्मा, डॉ. संजय बाबू, डॉ. विनोद दोहरे आदि मौजूद रहे।
अब 21 की जगह 23 स्थानों पर होगा ड्राई रन
कोरोना वैक्सीन को लेकर 11 जनवरी को जिले में आयोजित किया जाने वाला ड्राई रन अब 21 की जगह पर 23 स्थानों पर होगा। इसके लिए 388 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को सीएमओ ने इसको लेकर चल रही तैयारियों की सीएमओ कार्यालय पर सभी एसीएमओ के साथ बैठक कर समीक्षा की। सीएमओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्राई रन को पूरी गंभीरता से लिया जाए।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। क्योंकि पहले चरण का ड्राई रन हमें सफलता पूर्वक आयोजित किया है इसलिए दूसरे चरण से भी ऐसी ही अपेक्षा की जाती है। इसके लिए सभी एसीएमओ अपने-अपने क्षेत्रों को भ्रमण कर यहां पर जो कमियां हैं उन्हें समय से पहले दूर कर लें। जिले की 17 सीएचसी, जिला महिला और पुरुष अस्पताल, हिंद और मेेयो अस्पताल के अलावा बेलहरा पीएचसी और मझगवां पीएचसी पर ड्राई रन का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसको लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस संबंध में सभी एसीएमओ को आवश्यक निर्देश भी दे दिए गए हैं। यदि कहीं पर भी जरा सी भी लापरवाही नजर आती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ