फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फिर उफनाया जमुरिया नाला, कई मोहल्लों में भरा पानी

Fri, 25 Aug 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तीन दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। सुबह जहां तेज बारिश हुई, वहीं दोपहर से लेकर देर शाम तक रिमझिम बरसात होती रही। बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, लेकिन जलभराव ने समस्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन



बरसात के चलते शहर से गुजरा जमुरिया नाला फिर उफना गया। इससे किनारे पर बसे दुर्गापुरी, कैलाश आश्रम समेत अन्य मोहल्लों के दर्जनों घरों व सड़काें पर पानी भर गया। शहर के महर्षि नगर में बारिश के कारण सड़क जलमग्न है। विकास भवन जाने वाले मार्ग की हालत खराब हो गई है। पूर्व विधायक शरद अवस्थी के घर के पास सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। खाली प्लाॅटों, नाले-नालियां चोक हो जाने के कारण खाली प्लॉट तालाब का रूप अख्तियार कर रहे हैं। वहीं कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था फेल कर दी है।


तेज बारिश होने पर सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं, वहीं पानी उतरने के बाद सड़कों पर हुए कीचड़ में लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है। ऐसे में उद्यमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईआईए चेयरमैन कर्नल राजेश कुमार तिवारी की ओर से इसकी शिकायत भी की गई है। रामसनेहीघाट, दरियाबाद, निंदूरा, फतेहपुर, देवा समेत अन्य क्षेत्रों में भी दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें