फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बांदा-बहराइच मार्ग पर पटरी बाजार से लग रहा जाम

Sat, 08 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नियम कानून ताक पर रख कर बांदा-बहराइच राज्यमार्ग पर लगने वाले पटरी बाजार ने वाहनों की रफ्तार पर रोक लगा दी है। इसके चलते इस रूट पर आए दिन लगने वाले जाम के कारण वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसने की परेशानी उठाना पड़ रही है। जिला मुख्यालय से हैदरगढ़ तक एक दर्जन स्थानों पर सड़क की पटरी पर लगने वाली बाजार के कारण ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही खड़े होने से शाम के समय तो पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर नगर पालिका क्षेत्र में बड़ेल चौराहे पर प्रतिदिन पटरी पर शाम को सब्जी बाजार लगती है। इसके आगे हरख, नेवली, उधवापुर, भानमऊ, सैदनपुर, कोठी, मीरापुर, रसूलपुर व नई सड़क पर भी लगने वाले पटरी बाजार से जाम की स्थिति बनी रहती है। जिम्मेदारों की लापरवाही से रोड साइड कंट्रोल एक्ट का पालन भी नहीं होता है। इसके बावजूद कार्रवाई करने की जगह लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस परेशानी को दूर कराने से किनारा कसते हुए चुप्पी साधे हैं।
एक्ट के तहत राज्य मार्ग के मध्य से दोनों ओर 60-60 फिट तक कोई स्थाई व अस्थाई निर्माण नहीं किया जाना चाहिए, पर इस परिधि में कई जगह कच्चा पक्का निर्माण देखा जा सकता है। जरमापुर के पास लोगों ने सड़क की पटरी तक निर्माण कर रखा है। नेवली झील के निकट, हरख के मेंहदीपुर चौराहा, भानमऊ व कोठी बाजार में भी लोग अतिक्रमण कर रखा है जो ट्रैफिक संचालन में बाधा बन जाम की समस्या को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच राज्य मार्ग किनारे जितनी भी पटरी बाजार लग रही हैं वह अवैध हैं। जिस क्षेत्र में बाजार लगती है, उस क्षेत्र की नगर पंचायत या फिर जिला पंचायत को पटरी बाजार हटवाना चाहिए। सड़क किनारे प्रतिबंधित परिधि में निर्माण पर रोड साइड कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अजीत सोनकर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें