फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुजुर्ग मां को तीर्थयात्रा करा रहे जय सिंह

Sun, 20 Jul 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बुजुर्ग मां को साइकिल से यात्रा कराते   फतेहपुर जिले के जयसिंह ।  -संवाद
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। फतेहपुर जिले के निवासी जय सिंह अपनी बुजुर्ग मां को साइकिल से तीर्थयात्रा कराने निकले हैं। रास्ते के कई तीर्थों में दर्शन-पूजन कराते हुए वह शुक्रवार को जिले में आए। लोधेश्वर महादेव, कुंतेश्वर महादेव का पूजन करके बाद श्रीकोटवाधाम तीर्थ में सतनामी संप्रदाय के आदि प्रवर्तक समर्थ स्वामी जगजीवन साहब के मंडप में उन्होंने माथा टेका।
विज्ञापन



साइकिल के पीछे मां को बैठाकर ले जाते हुए जय सिंह को जो भी देखता है, उन्हें श्रवण कुमार की संज्ञा देता है। उनकी मां कलावती की आयु करीब 90 वर्ष है। आर्थिक तंगी के चलते कलावती तीर्थयात्रा नहीं कर पाईं। जय सिंह ने बताया कि पिछले माह मां ने तीर्थयात्रा की इच्छा जताई। ऐसे में साइकिल ही सबसे सस्ता सहारा लगा।

बताया कि जहां थक जाते हैं, वहां रुक जाते हैं। 11 जुलाई को निकले थे। अब तक करीब तीन सौ किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। अब अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद पंचवटी, शबरी आश्रम, किष्किंधा, उज्जैन महाकालेश्वर, फिर बाबा बैद्यनाथ धाम, विंध्याचल, चित्रकूट और काशी होते हुए फतेहपुर लौटेंगे। खास बात यह है कि वह नंगे पाव साइकिल से यात्रा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें