फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आईटीआई प्रवेश की तिथियां घोषित

Sat, 26 Sep 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने राजकीय संस्थानों में प्रवेश निरस्त करने और उच्चीकरण की प्रक्रिया घोषित की है। प्रथम तीन चरणों में प्रवेश लेने वाले नाम कटाना चाहते हैं तो 27 से 29 सितंबर तक प्रशिक्षार्थी लॉगिन से पोर्टल पर सहमति दे सकेंगे। नाम कटने से रिक्त सीटों पर उच्चीकरण का अवसर मिलेगा। यह सुविधा फ्लोट विकल्प चुनने के बावजूद उच्चीकरण न पाने वाले प्रशिक्षार्थियों के लिए है। अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि दर्ज कर बुलावा पत्र प्राप्त कर सकेंगे। उच्चीकरण की सूचना मोबाइल संदेश से भी मिलेगी। सूची के आधार पर प्रवेश एक से तीन अक्तूबर तक होंगे। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी राजकीय आईटीआई से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें