फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मरीजों के लिए परचा बनवाना होगा आसान

Wed, 26 Mar 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में ओपीडी के सामने पंजीकरण कक्ष बनाने के लिए शुरू हुआ निर्माण कार्य।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस कक्ष के बन जाने से यहां पर आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी और उनके लिए परचा बनवाना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ओपीडी और पंजीकरण कक्ष एक ही भवन में संचालित है। अस्पताल की ओपीडी में औसतन 1200 से 1500 मरीज आते हैं। जिससे यहां पर आए दिन मरीजों की भीड़ रहती है। भवन एक होने और भीड़ बढ़ने से मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मामला तत्कालीन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने यहां पर ओपीडी की सामने खाली पड़ी जमीन पर पंजीकरण कक्ष बनाने का आदेश दिया।
पहले यह कार्य डूडा को सौंपा गया था लेकिन किसी कारणवश कार्य शुरू न होने पर यह कार्य आरईएस को दे दिया गया। हाल ही अमर उजाला ने कक्ष निर्माण न होने की खबर भी प्रकाशित की थी। सीएमएस डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें