फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सूत मिल की 70 एकड़ जमीन में बनेगा आईटी पार्क

Sat, 11 Mar 2023 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आठ साल से सोमैयानगर में बंद पड़ी सूत मिल की 70 एकड़ जमीन पर करोड़ों की लागत से आईटी पार्क बनेगा। इसकी सुगबुगाहट एक साल से चल रही थी। बजट में सूत मिल की देनदारियां चुकाने को लेकर भी 100 करोड़ रुपये सरकार ने दिए थे। मगर शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में बाराबंकी में आईटी पार्क को मंजूरी मिलने के बाद यह रास्ता साफ हो गया है। जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन


वर्ष 1977 में शहर के पास स्थित सोमैयानगर में राज्य कताई मिल (सूत मिल) की स्थापना हुई थी। करीब साढ़े तीन हजार लोगों को मिल में विभिन्न प्रकार की नौकरी व रोजगार मिला था। वर्ष 2010 तक सूत मिल खूब चली। इसके बाद मिल में घाटा आने व मरम्मत के नाम पर ज्यादा पैसा खर्च होने की समस्या पैदा हुई। जुलाई 2015 में मिल बंद कर दी गई। इस दौरान वेतन आदि नहीं मिलने से करीब 270 श्रमिकों ने वीआरएस ले लिया। मिल बंद हुई तो 370 श्रमिकों व कर्मचारियों को वीआरएस दिया गया।

तब से सूत मिल बंद पड़ी है। गत दिनों जारी हुए बजट में सूत मिल की देनदारी के लिए सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इसे बकाया कर्ज के शासकीय अंशपूजी के अपलेखन के लिए अनुदान के रूप में दिया गया था। तभी साफ हो गया था कि सरकार सूत मिल की जगह कुछ नया करना चाहती है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सूत मिल की जमीन का क्षेत्रफल करीब 70 एकड़ है। शुक्रवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बाराबंकी में आईटी पार्क विकसित करने की जानकारी देकर यह साफ कर दिया कि आईटी पार्क सूत मिल की जमीन में ही बनेगा। अधिकारियों के अनुसार, सूत मिल की अभी और भी देनदारियां हैं, जिनका निस्तारण सरकार बहुत जल्द करेगी।





आईटी पार्क से होगा रोजगार का सृजन
आईटी पार्क में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा। साथ ही यहां पर विभिन्न प्रकार की कंपनियों के लिए टेक्नॉलाॅजी से युक्त जगह भी होगी। इस पार्क में आईटी कंपनियों को जरूरत से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे रोजगार का भी सृजन होगा। आईटी पार्क में कंपनियां अपने कार्यालय खोल सकेंगी। नए स्टार्टअप शुरु करने वाले लोगों को भी मदद मिलेगी।





शासन ने बाराबंकी में आईटी पार्क बनाने को मंजूरी दी है, यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। शासन के निर्देश के अनुसार निर्धारित समय सीमा के अंदर आईटी पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

- अविनाश कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें