फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होना जरूरी : डॉ. कुलदीप

Sun, 21 Dec 2025 09:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
फतेहपुर के पटेल पार्क में भीम आर्मी के भाईचारा महासम्मेलन में एकत्र लोग।
विज्ञापन
फतेहपुर। कस्बे के पटेल पार्क में भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) की ओर से रविवार को बहुजन भाईचारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव ने कहा कि भीम आर्मी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ देने वाला आंदोलन है। कहा कि यह संगठन सामाजिक न्याय, सुरक्षा और सम्मान के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा भीम आर्मी में सभी जातियों और धर्मों को समान सम्मान और भागीदारी दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और बहुजन समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र रावत, राम मिलन रावत, नितिन मुकेश राज, ब्रजेश कुमार, अनिल कुमार, देवीदीन गौतम, अरुण रावत, मनीष कुमार, हरकेश, राजू व विनोद आदि साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें