फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ी

Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर। एमएलसी चुनाव के लिए जारी बूथवार मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आई है। मतदाताओं के नाम उनके आवेदन वाले मतदान केंद्रों पर दर्ज नहीं हैं। इससे मतदाताओं में नाराजगी है और मतदान से वंचित रहने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

मतदाताओं का आरोप है कि उन्होंने जिस केंद्र के लिए आवेदन किया था, वहां सूची में नाम नहीं मिला। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक मुख्यालय को भी मतदेय स्थल बनाया गया है। एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना है। तारीख नजदीक आने पर मतदाता सूची की खामियां सामने आ रही हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों से मतदाताओं को दूसरे केंद्रों पर नाम होने की जानकारी मिल रही है।
बदोसराय निवासी जसवंत कनौजिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में मतदान के लिए आवेदन किया था, लेकिन सूची में उनका नाम नहीं मिला। जांच में पता चला कि उनका नाम 18 किलोमीटर दूर सफदरगंज मतदान केंद्र की सूची में दर्ज है। उन्होंने दावा किया कि दर्जनों मतदाताओं के नाम दूसरे केंद्रों पर हैं। अंकित गुप्ता, सचिन गुप्ता, संदीप और विकास के नाम भी दूसरे मतदान केंद्रों की सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। खामियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
-निरंकार सिंह,
अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें