फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेलंगाना में बैठे इरफान ने भाई से कराई थी लूट, दोनों गिरफ्तार

Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में 11 जनवरी को व्यवसायी का डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग बाइक सवार बदमाश लूट ले गया था। यह वारदात तेलंगाना में बैठे बड़े भाई ने छोटे भाई से कराई थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से 20,370 रुपये, तमंचा, बाइक व तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को रात करीब साढ़े नौ बजे सूरतगंज की मुख्य बाजार में किराना व्यवसायी अवधेश कुमार निगम अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान वहां खड़ा बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया था। क्राइम ब्रांच की स्वाॅट व सर्विलांस टीम और मोहम्मदपुर खाला पुलिस की संयुक्त टीम ने डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से सूरतगंज के ही सगे भाई रिजवान व इरफान को गिरफ्तार किया।
इरफान हैदराबाद (तेलंगाना) में वाहनों की धुलाई का काम करता था। इरफान ने वहीं से फोन के माध्यम से रिजवान से बात करके लूट की योजना बनाई थी। घटना को कैसे अंजाम देना है और क्या-क्या करना है, इसके निर्देश वह अपने भाई को देता रहा। घटना के बाद इरफान हैदराबाद से वापस आ गया था। लूट के पैसों में से रिजवान ने 32,000 रुपये का मोबाइल खरीदा और 58,000 रुपये इरफान के बैंक खाते में जमा किए।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला के एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि इरफान पहले प्लाॅटिंग का काम करता था। शौक पूरा करने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में रिजवान ने महादेवा के अभरण तालाब से बाइक चोरी करने की बात भी कबूली। रिजवान पर चार और इरफान पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें